Hind desh ka pyara jhanda:
भारत के झण्डा गीत की रचना श्यामलाल गुप्त पार्षद ने की थी।
मूल रूप में लिखा गया झण्डा गीत इस प्रकार है:-विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा।
सदा शक्ति सरसाने वाला प्रेम-सुधा बरसाने वालावीरों को हरसाने वाला मातृभूमि का तन-मन सारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 1।
लाल रंग बजरंगबली काहरा अहल इस्लाम अली काश्वेत सभी धर्मों का टीकाएक हुआ रंग न्यारा-न्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 2।
है चरखे का चित्र सँवारामानो चक्र सुदर्शन प्याराहरे रंग का संकट साराहै यह सच्चा भाव हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 3।
स्वतन्त्रता के भीषण रण मेंलखकर बढ़े जोश क्षण-क्षण मेंकाँपे शत्रु देखकर मन मेंमिट जाये भय संकट सारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 4।
इस झण्डे के नीचे निर्भयलें स्वराज्य हम अविचल निश्चयबोलो भारत माता की जयस्वतन्त्रता हो ध्येय हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 5।
आओ प्यारे वीरो आओदेश-धर्म पर बलि-बलि जाओएक साथ सब मिल कर गाओप्यारा भारत देश हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 6।
शान न इसकी जाने पायेचाहें जान भले ही जायेविश्व विजय कर के दिखलायेंतब होवे प्रण पूर्ण हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 7।